Aaj ka Panchang 05 March 2023 : भगवान सूर्य को प्रसन्‍न करने का दिन , देखें शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 4, 2023, 11:51 PM IST

Aaj ka Panchang 05 March 2023 in Hindi : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें साथ ही आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।

Aaj ka Panchang 05 March 2023 in Hindi 05 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग :आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे। आश्लेषा नक्षत्र व अतिगण्ड योग है। आज सूर्योपासना का महान पर्व है।तिल व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।लोग सन्तान प्राप्ति के लिए भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।

Panchang Today

Aaj ka Panchang 05 March 2023

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed