Aaj ka Panchang, 04 March 2023 : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 11:45 am के बाद त्रयोदशी लग जायेगी।आज प्रदोष का पावन व्रत है। शिव उपासना का उत्सव है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।पुष्य नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।
Aaj ka Panchang 04 March 2023
शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 04 मार्च 2023 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | फाल्गुन ,शुक्ल पक्ष |
| तिथि | द्वादशी 11:45am तक फिर त्रयोदशी |
| सूर्योदय | 06:45 a.m |
| सूर्यास्त | 06:22 pm |
| नक्षत्र | पुष्य |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | कर्क |
| करण | बालव |
| योग | शोभन |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:40 pm तक | राहुकाल | प्रात: काल 09 बजे से 10:30 तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:06 pm तक |
