Aaj Ka Panchang, 03 December 2022: मोक्षदा एकादशी आज, जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 3, 2022, 07:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 03 December 2022 in Hindi Today: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो मोक्षदा एकादशी के नाम से प्रसिद्ध है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा का पावन व्रत है। साथ ही श्री रामचरितमानस और गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 03 December 2022 in Hindi Today: 03 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।संकट निवारण हेतु मोक्षदा एकादशी का पावन व्रत है।रेवती नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 03 December 2022

सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

End of Feed