Aaj Ka Panchang, 02 December 2022: मां लक्ष्मी का दिन आज, जानें दिन के सभी मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 2, 2022, 09:19 AM IST

Aaj Ka Panchang 02 December 2022 in Hindi Today: आज शुक्रवार है जो कि माता लक्ष्मी जी के व्रत का दिन है। इस दिन माता लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु जी की पूजा का भी महत्व है। आज व्रत रखने से आपके द्वारा हुए पापों का शमन होता है। इन सब के अलावा आज परेशानियों से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति भी फलित होता है

Aaj Ka Panchang 02 December 2022 in Hindi Today: 02 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है।आज शुक्रवार का महान व पावन व्रत है।आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today 02 December 2022

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed