Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 February 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। नक्षत्र हस्त पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही योग धृति रात 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शूल योग लग जाएगा। करण कौलव दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग रहेगा।
आज चंद्रमा कन्या राशि में और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु और मकर में सूर्य, मंगल रहेंगे। बुध और शुक्र व राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। आज श्री सूक्त का पाठ करना विशेष शुभ माना गया है। ऋग्वेद के श्री सूक्त के 16 मंत्रों के जप और हवन से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। धन का आना अच्छी बात है, लेकिन बिना वजह धन खर्च होना चिंता देता है। ऐसे में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। आज व्यवसाय से जुड़े रुके हुए काम पूरे करने का दिन है। मीडिया, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन या तरक्की की खबर मिल सकती है। ज्यादा यात्रा से बचें। असत्य से दूरी बनाकर रखें। युवा टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें, क्योंकि करियर अभी सबसे ज्यादा जरूरी है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ का दान करें
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में मौजूद हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन सफल रहने वाला है। आज किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। ज्यादा यात्रा से बचें और एक जगह स्थिर रहकर काम करें। ऑफिस में किसी स्टाफ से विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: अरण्यकांड का पाठ करें, तिल और गुड़ का दान करें
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं और गुरु इसी राशि में स्थित हैं। आज मैनेजमेंट और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर के प्रति समर्पित रहना होगा। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है और किसी स्टडी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और 8 कंबल दान करें
शुभ रंग: लाल, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा तृतीय भाव में स्थित हैं और यह स्थिति शुभ मानी जा रही है। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में अच्छे परफॉर्मेंस के बाद अब सफलता मिलने लगेगी। करियर को लेकर भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है और प्रेम जीवन सफल रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड का पाठ करें
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य छठवें भाव में और चंद्रमा दूसरे भाव में मौजूद हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रगति की खबर मिल सकती है। नौकरी में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। युवा प्यार में ज्यादा इमोशनल न हों और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें, कंबल का दान करें
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में और गुरु दशम भाव में स्थित हैं। नौकरी से जुड़े कामों में अच्छी प्रोग्रेस रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे, आत्मबल ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। प्रेम जीवन में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग शानदार रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, ऊनी वस्त्रों का दान करें
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र आर्थिक उन्नति देंगे और चंद्रमा बारहवें भाव में स्थित हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। युवा प्यार में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। यात्रा मन को तनाव से मुक्त करेगी। स्वास्थ्य के लिए समय बेहतर है।
उपाय: तिल और कंबल का दान करें
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल रियल एस्टेट से लाभ दिला सकता है। गुरु का अष्टम भाव में प्रभाव शुभ रहेगा। चंद्रमा एकादश भाव में हैं। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन नौकरी को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा दशम भाव में हैं, जिससे कर्म मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। गुरु सप्तम भाव में शुभ स्थिति में हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में और मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। धार्मिक यात्रा संभव है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
शनि तृतीय भाव में और गुरु छठवें भाव में हैं, जो बिजनेस में सफलता दिला सकते हैं। चंद्रमा भाग्य भाव में स्थित हैं। नौकरी में तनाव महसूस हो सकता है। स्टूडेंट्स अपने कोर्स को छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ें। सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा देगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, गाय को पालक खिलाएं, तिल का दान करें
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में शुभ स्थिति में हैं। नई बिजनेस डील से अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार की समस्याएं प्यार और समझदारी से सुलझेंगी। नौकरी के प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु चतुर्थ भाव में और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में लंबे समय से रुके प्रमोशन की बात अब आगे बढ़ेगी। ऑफिस वर्क को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। बिजनेस में सहयोगियों की मदद से काम सही दिशा में जाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
