Aaj Ka Ankfal : अपने जन्म की तारीख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 8 फरवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 08 February 2026: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। अंकफल के माध्यम से आप यह भी जान सकते हैं कि दिन को अच्छा बनाने के लिए आप किन उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 08 February 2026: आज तारीख 08-02-2026 है। आज की तारीख 08 है, जिसका संबंध अंक 8 से माना जाता है और इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है। अंक 8 न्याय, कर्म-धर्म, धैर्य, आत्मबल, वैभव और तार्किक ज्ञान का प्रतीक होता है। यह अंक शुभ और मंगलकारी माना जाता है तथा ग्लैमर और प्रसिद्धि से भी जुड़ा होता है। यदि पूरी तारीख का योग करें तो 0+8+0+2+2+0+2+6 = 20 आता है और 2+0 करने पर भाग्यांक 2 प्राप्त होता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 2 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 8 के मित्र अंक 4, 5 और 6 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है?

8 फरवरी का अंकफल

8 फरवरी का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज सूर्य और केतु के सहयोग से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं, हालांकि काम का दबाव भी बढ़ेगा। बिजनेस में भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्किन और लीवर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, पानी अधिक पिएं और तैलीय भोजन से बचें।

End of Feed