Aaj Ka Ankfal 29 July 2026 : आज 29 जुलाई 2026 है। आज बुधवार है। भगवान शिव की उपासना करें और श्री गणेश जी की स्तुति करें। आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व भी है। इस शुभ अवसर पर अपने गुरु का पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करना विशेष फलदायी रहेगा। 29 का संयुक्त अंक चंद्रमा और मंगल के प्रभाव से धन, सुख-संपत्ति, कर्मयोग, भक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक रचनात्मकता और तेज़ी से सफलता दिलाने वाला होता है। 29 का एकल अंक 02 होता है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। आज 29-07-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान के कारक हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
29 जुलाई का अंकफल
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्यांक 01 के प्रभाव से पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मूलांक 03 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय मसूर और लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मूलांक 02 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में भी प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और शनि का सहयोग नौकरी तथा व्यवसाय में नए अवसर प्रदान कर सकता है। बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज का उपाय सूर्योपासना करें। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। सूर्य और राहु का प्रभाव शिक्षण, बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 03 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय गेहूं और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 03 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय फलों का दान करें। शुभ रंग सफेद और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 50% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। शुक्र और चंद्रमा का सहयोग मीडिया, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दिलाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीपी और शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग सफेद और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता के योग हैं। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें, तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय लाल फल और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 03 और 06 रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शनि, शुक्र और सूर्य का सहयोग करियर में उन्नति दिला सकता है। रियल एस्टेट, आईटी और तकनीकी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु, सूर्य और मंगल का सहयोग व्यवसाय में लाभ और नौकरी में सम्मान दिला सकता है। मूलांक 02 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
