Aaj Ka Ankfal 29 April 2026: मूलांक 1 के प्रभाव में होगी वृद्धि, मूलांक 6 का दिन रहेगा खुशहाल, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Ankfal (29 April 2026)आज का अंकफल: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसका संकेत आपकी जन्म तारीख यानी जन्मांक से मिल सकता है। जानिए आज का अंकफल और समझिए दिन का पूरा हाल।

Aaj Ka Ankfal (29 April 2026) आज का अंकफल: आज 29 अप्रैल 2026 है। आज बुधवार है। श्री गणेश उपासना करें। चतुर्दशी व्रत रहें। भैरो पूजा भी करें। शिवपुराण का पाठ करें। 29 का संयुक्त अंक बहुत चन्द्रमा व मंगल के प्रभाव से हमेशा शुभ फल व सुख - संपत्ति देता है। यह सँयुक्त अंक शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व भक्ति तथा ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 29- 04- 2026का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। शुक्र, शनि व केतु मित्र ग्रह हैं। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अं क 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंकफल 29 अप्रैल 2026 (pc: canva)

29 अप्रैल 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
  • स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय - सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

End of Feed