Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 27 September 2026: आज 27 सितंबर 2026, रविवार है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। ये संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। ये क्रिएटिविटी का अंक है। आज अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। ये एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। आज 27-09-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। आज रविवार व भाग्य स्वामी सूर्य हैं। ऐसे में आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। एक माला गायत्री मंत्र का जप करने के बाद अन्न का दान करें।
आज 27 सितंबर 2026 का अंकफल
पितृ पक्ष चल रहा है। ऐसे में आज पितृ दोष के निवारण के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध अनुष्ठान करना अच्छा रहेगा। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए आज 27 सितंबर 2026, रविवार का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दिला सकता है। हालांकि, आज आपको नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
- आज का उपाय- सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
नौकरी में आज तनाव रह सकता है। जन्मांक 03 व 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा बिजनेस में प्रोग्रेस होगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा मित्र ग्रह मंगल नौकरी में कोई बड़ा अवसर दिला सकते हैं। इसके अलावा व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपको कफ जनित विकार से भी कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
- शुभ रंग- पीला व हरा
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आज आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि व मंगल के अंक 08 व 09 से लाभ होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- शुभ अंक- 08 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 80%
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होने के संकेत हैं। इसके अलावा किसी रुके कार्य में प्रगति होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो वो आज रविवार को ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
- शुभ रंग- बैंगनी व हरा
- शुभ अंक- 04 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में सफलता पाने का दिन है। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज नेत्र व श्वांस के मरीज सावधानी बरतेंगे तो अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- शुभ अंक- 04 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में प्रगति होने से आप खुश रहेंगे। नौकरी में भी सफलता मिलेगी। आज नेत्र के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
- आज का उपाय- श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व सफेद
- शुभ अंक- 04 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का दिन नौकरी में सफलता हासिल करने का है। इस अंक के स्वामी शनि व भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो वो बेहतर होगा।
- आज का उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 04 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 85%
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व केतु का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ की बात करें तो वो बेहतर होगी।
- आज का उपाय- मसूर का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 75%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
