Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोगों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 June 2026 : आज 26 जून का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसे आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या कह रहा है आपका अंकफल।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 June 2026 : आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से खास है। 26 का संयुक्त अंक 08 बनता है, जिसका स्वामी शनि है। वहीं आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। शनि और शुक्र का यह शुभ संयोग ज्ञान, धैर्य, आत्मबल, आर्थिक उन्नति, ग्लैमर और प्रसिद्धि का संकेत देता है। 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं, इसलिए इन जन्मांक वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल। (Numerology Horoscope)

Aaj Ka Ankfal

आज का अंकफल

जन्मांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज शनि और सूर्य के शुभ प्रभाव से नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 06 के प्रभाव से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, हालांकि व्यापार में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक: 02 और 03। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 60%।

जन्मांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरी में कार्यभार अधिक रहने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार करने वालों को 01 और 09 नामांक वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। शुभ अंक: 01 और 09। आज का उपाय: चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग: सफेद और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 70%।

End of Feed