Aaj Ka Ankfal 18 August 2026 (आज का अंकज्योतिष राशिफल): आज की तारीख 18-08-2026 है और अंक ज्योतिष के अनुसार आज का भाग्यांक 9 बन रहा है। अंक 18 को कर्म, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। 1 सूर्य और 8 शनि का संयुक्त प्रभाव 9 यानी मंगल की ऊर्जा से जुड़ता है। आज मंगलवार होने के कारण मंगल से संबंधित उपायों को विशेष महत्व दिया गया है।
मंगल से प्रभावित जातक सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं और मसूर व गुड़ का दान कर सकते हैं। गो माता को घर की बनी रोटी और गुड़ खिलाना भी शुभ माना जाता है। अपने जन्मांक यानी मूलांक के अनुसार आज का अंकफल जानें।
मूलांक 1
शुभ अंक: 02 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 09 नौकरी में प्रमोशन का अवसर दे सकता है।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधानी रखें।
आज का उपाय: गुड़ और मसूर का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2
शुभ अंक: 04 व 09
जॉब व व्यवसाय: नौकरी में थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रगति के योग हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: बैंगनी व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 3
शुभ अंक: 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: अंक स्वामी गुरु और भाग्यस्वामी मंगल नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4
शुभ अंक: 05 व 07
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल और मूलांक 4 का स्वामी राहु माना जाता है। रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।
आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5
शुभ अंक: 05 व 08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में 01 और 09 अंक से जुड़े लोगों या अवसरों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: सात अन्न और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 6
शुभ अंक: 04 व 08
जॉब व व्यवसाय: आज व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी में भाग्यांक 03 और अंक 01 का सहयोग मिल सकता है।
स्वास्थ्य: बीपी से जुड़ी समस्या वाले लोग अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।
आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: नीला व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7
शुभ अंक: 06 व 08
जॉब व व्यवसाय: नौकरी में अपनी प्रगति से संतुष्ट रह सकते हैं। व्यवसाय में सफलता के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम सामने आ सकता है।
स्वास्थ्य: सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी बरतें।
आज का उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8
शुभ अंक: 04 व 06
जॉब व व्यवसाय: आज व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस अंक का स्वामी शनि और भाग्यांक का स्वामी मंगल माना जाता है। शनि व शुक्र का प्रभाव नौकरी में अच्छे अवसर दे सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय: मिष्ठान, गुड़ और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: नीला व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 9
शुभ अंक: 03 व 09
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में मंगल, सूर्य और गुरु का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के संकेत हैं। काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अवसर सामने आ सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य और बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
