Aaj Ka Ankfal : आज इन 5 मूलांक वालों को होगा महालाभ, परमा एकादशी पर खुलेगा भाग्य का ताला

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 June 2026 : आज का दिन इन 5 मूलांक वालों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं क्या आपका मूलांक भी इसमें शामिल है। पढ़ें आज का अंक राशिफल।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 June 2026 : 11 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास है। आज की तारीख का मूल अंक 11 है, जिसे आध्यात्मिक शक्ति, रचनात्मकता, कर्मयोग और भक्तियोग का प्रतीक माना जाता है। अंक 11 को तेजी से सफलता दिलाने वाला और नए अवसरों के द्वार खोलने वाला अंक कहा जाता है। इसका स्वामी एकल अंक 2 यानी चंद्रमा है, जो मन, संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है।आज की तिथि 11/06/2026 का भाग्यांक 9 बनता है, जिसका स्वामी मंगल है। चंद्रमा और मंगल की यह ऊर्जा व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन के साथ साहस और कर्मशीलता भी प्रदान कर सकती है। ऐसे में कई लोगों को करियर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं आज कौन से 5 मूलांक (Numerology Horoscope) वालों का दिन शुभ रहेगा।

Aaj ka Ankfal

आज का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जन्मांक 1 वालों के लिए नौकरी में थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और प्रमोशन की संभावनाएं भी बन सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से कफ संबंधी समस्याओं से बचने की सलाह है। चावल और चीनी का दान शुभ रहेगा।

End of Feed