Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 10 July 2026 : अंक ज्योतिष के अनुसार आज 10 जुलाई 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, ज्ञान, धर्म, वैभव और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। यह अंक मूल रूप से 01 की ऊर्जा प्रदान करता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य और मंगल की ऊर्जा साहस, कर्मठता और उपलब्धियों की ओर प्रेरित करती है। ऐसे में आज का दिन कई लोगों के लिए करियर, व्यवसाय और नए अवसरों के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। पढ़ें आज का अंकफल (Daily Numerology) विस्तार से...
आज का अंकफल
जन्मांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। शुभ अंक: 2, 3 | शुभ रंग: लाल, पीला | उपाय: उड़द और तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 75%
जन्मांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा, मंगल और गुरु की अनुकूलता से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ अंक: 1, 9 | शुभ रंग: हरा, सफेद | उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 75%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
जन्मांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और मंगल की कृपा से नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नए कार्य की शुरुआत के अवसर बन सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्या होने पर सावधानी रखें। शुभ अंक: 1, 9 | शुभ रंग: लाल, सफेद | उपाय: मसूर और चावल का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 60%
जन्मांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ अंक: 5, 7 | शुभ रंग: हरा, बैंगनी | उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 65%
जन्मांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
व्यापार में रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी। शुभ अंक: 6, 8 | शुभ रंग: नारंगी, पीला | उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 65%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज कौन सी तिथि है और आज का पूजा मुहूर्त क्या है, पंचांग से जानिए
जन्मांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में बुध और शुक्र का सहयोग मिलेगा, जबकि नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। लीवर से संबंधित परेशानी वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। शुभ अंक: 5, 8 | शुभ रंग: हरा, बैंगनी | उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 70%
जन्मांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
केतु और मंगल की अनुकूलता से करियर में उन्नति के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आंखों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक: 5, 8 | शुभ रंग: नीला, बैंगनी | उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 70%
जन्मांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि और शुक्र का सहयोग आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता की नींव रखी जा सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शुभ अंक: 5, 7 | शुभ रंग: पीला, नारंगी | उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 70%
जन्मांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में अच्छे सहयोगी मिलेंगे और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार आपके पक्ष में रहेगा। पेट या पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें। शुभ अंक: 1, 3 | शुभ रंग: पीला, लाल | उपाय: फलों का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
