Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 17 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज-
Numerology Today, 17 October 2022: आज का अंक राशिफल
आज 17 अक्टूबर 2022 है।17 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा।08 का स्वामी ग्रह शनि है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 17-10-2022का भाग्यांक 06 रहेगा।अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01
शुभ अंक- 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में शनि,शुक्र व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जाँब में नवीन अवसर दे सकता है।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02
शुभ अंक- 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 09व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग जाँब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय-शुक्र आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 टीचिंग, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुक्र व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।अन्न दान करें।
6. जन्मांक06
शुभ अंक- 05
जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र व मित्र ग्रह बुध का सपोर्ट लाभ देगा।जाँब में उत्कर्ष का दिन है। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में शनि ,बुध व केतु का सपोर्ट प्रोमोशन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन व साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। शनि व भाग्यस्वामी ग्रह शुक्र बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09
शुभ अंक- 02
जाँब व व्यवसाय- जाँब में बुध ,शुक्र व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार की संभावना है।गुड़ का दान करें।
