Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 06 February 2026: आज तारीख 06-02-2026 है। आज की तारीख 06 है, जिसका संबंध अंक 6 (शुक्र) से माना जाता है। अंक 6 बहुत ही शुभ माना जाता है। यह फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक है। अंक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है।
6 फरवरी का अंकफल
पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 6 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 18) और 1 + 8 = 9 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 9 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य, गुरु और चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 6 के मित्र अंक 4, 5 और 8 माने जाते हैं। भाग्यांक 9 का स्वामी मंगल रियल एस्टेट बिजनेस, भूमि, भवन निर्माण, प्रबंधन, तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय में मित्र ग्रहों का सहयोग मिलेगा। सूर्य और गुरु की कृपा से जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। बुधादित्य योग बनने से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज बुध और शुक्र की मित्रता जॉब में उन्नति दे सकती है। नामांक 1 और 9 से जुड़े लोग व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर संतोष बना रहेगा।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज का दिन जॉब में प्रगति देने वाला है। व्यवसाय में नए दायित्व की शुरुआत हो सकती है और बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। कामकाज को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में किसी नई बिजनेस डील से लाभ हो सकता है। जॉब में मूलांक 4 और 6 से जुड़े उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति के योग बन रहे हैं।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में नामांक 5 और 6 से जुड़े व्यक्ति लाभ दिला सकते हैं। जॉब में मूलांक 5 और 7 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। अंक स्वामी शुक्र का प्रभाव जॉब में प्रमोशन के अवसर दे सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: गुलाबी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में केतु और मंगल का सहयोग सफलता दिला सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी मंगल और अंक स्वामी शनि है। जॉब को लेकर बड़ा लाभ मिल सकता है। शनि, शुक्र और बुध के प्रभाव से नई बिजनेस डील के योग बन रहे हैं।
उपाय: गुड़ और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज बुध और मंगल का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा देगा। जॉब में शुक्र और मंगल की कृपा से उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति का मार्ग खुलेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
