आज चांद कब निकलेगा 14 अक्टूबर 2026 को कपर्दिश चतुर्थी पर, जानें आश्विन शुक्ल चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करना है या नहीं

Aaj Chand Kab Niklega (Moonrise time Today) 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026 को कपर्दिश चतुर्थी है। आश्विन चतुर्थी पर चांद निकलने का समय क्या रहेगा। क्या गणपति पूजा के साथ चांद के दर्शन करने हैं या नहीं- जानें यहां।

Aaj Chand Kab Niklega (Moonrise time Today) 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश के कपर्दिश विनायक स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आज चांद कब निकलेगा और क्या उसके दर्शन करके व्रत खोलना चाहिए? द्रिक पंचांग के अनुसार, नई दिल्ली में आज चंद्रोदय सुबह 9:49 बजे और चंद्रास्त शाम 7:57 बजे होगा। हालांकि, कपर्दिश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से बचने की परंपरा है। इसलिए चांद निकलने का समय जानने के साथ इस व्रत का नियम समझना भी जरूरी है।

Aaj Chand Kab Niklega 14 october 2026

आज चांद निकलने का टाइम क्या है 14 अक्टूबर 2026 को (AI Image)

चतुर्थी का नाम सुनते ही अक्सर ध्यान रात में चांद देखकर व्रत खोलने की ओर जाता है। लेकिन हर चतुर्थी की पूजा और व्रत के नियम एक जैसे नहीं होते। कपर्दिश चतुर्थी शुक्ल पक्ष में आती है। इसे कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी की तरह चंद्र दर्शन करके व्रत खोलने वाला पर्व समझने से भ्रम हो सकता है।

End of Feed