आज का राशिफल, 24-December-2025: आज गणेश जी बनाएंगे सारे बिगड़े काम, बरसेगी इन दो राशियों पर कृपा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 24- December 2025 (बुधवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। यहां से आप आज के उपाय की जानकारी भी ले सकते हैं।

आज का राशिफल 24- December 2025 (बुधवार): आज पौष माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।हर्षण योग व विष्टि करण है।चन्द्रमा जब श्रवण के अंतिम चरण में मकर में हो तो चन्द्रमा व शनि का उपाय करें।श्रवण का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।आज बुधवार है।राहुकाल लगभग दोपहर 12 बजे से 01;30 के मध्य राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द व कम्बल का दान करें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।मन के विचलन को रोकना व साध्य पर केंद्रित होकर सुंदर साधन का प्रयोग करके अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति दृढ़संकल्पित रहना व हर कर्म को श्री कृष्ण को समर्पित करना ही भगवान को अर्पित कर्मयोग है।भक्ति मार्ग हमेशा प्रेम व समर्पण के मार्ग से ही जाकर श्री कृष्ण में समाहित होता है।

आज का राशिफल 24 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

24 दिसम्बर 2025 का राशिफल-

मेष

चन्द्रमा मकर राशि में है।बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्ष भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जाँब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - लाल व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed