6 February 2025 Panchang: जानिए माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और सूर्योदय-सूर्यास्त समय

6 February 2025 Panchang: इस दिन माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और नक्षत्र कृत्तिका रहेगा। वहीं रवि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे तो वहीं चंद्र देव वृषभ राशि में विरजामान रहेंगे।

6 February 2025 Panchang: कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिवस गुरुवार है। आज श्री विष्णु जी के निमित्त पावन व्रत है। श्री भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। आज का व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों , तिल व चावल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। पीपल के वृक्ष के तले बैठकर सुंदरकांड के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

आज का पंचांग 6 फरवरी 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed