क्यों लेना चाहिए गुरुजी का आशीर्वाद? गुरू का आशीर्वाद लेने के 5 लाभ, ज्योतिषाचार्य से जानें

गुरू शब्द दो अक्षरों से बना है – 'गु' यानी अंधकार, और 'रु' यानी प्रकाश। अतः गुरु वह होता है जो अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाए। गुरु केवल व्यक्ति नहीं, एक चेतना होती है जो जीवन की जटिलताओं में प्रकाश बनकर मार्ग दिखाती है।

हाल ही में गुरु पूर्णिमा मनाया गया है। यह पर्व भारतीय परंपरा में उस चेतना को समर्पित है जो हमारे भीतर और बाहर दोनों रूपों में हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान की ओर ले जाती है। इस दिन महर्षि वेदव्यास के जन्म का उत्सव भी मनाया जाता है, जिन्होंने वेद, पुराण, महाभारत और अनेकों ग्रंथों की रचना कर मानवता को अमूल्य ज्ञान प्रदान किया। सिद्धार्थ एस. कुमार, ज्योतिषाचार्य ने गुरु के आशीर्वाद लेने के पाँच लाभ के बारे में बताया है।

क्यों लेना चाहिए गुरु का आशीर्वाद, जानें लाभ (Photo Source: Canva)

गुरु के आशीर्वाद लेने के पाँच लाभ-

1. आध्यात्मिक प्रगति

जब हम गुरु की कृपा को स्वीकार करते हैं, तो जीवन के गहरे प्रश्नों के उत्तर मिलने लगते हैं। हमारा ध्यान केवल बाहरी दुनिया से हटकर भीतर की यात्रा पर केंद्रित होता है। गुरु का मार्गदर्शन हमें आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाता है।

End of Feed