5 Days of Diwali 2023: दिवाली के 5 दिन कौन से हैं, जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज डेट व मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2023, 10:59 AM IST

Diwali Festival Calendar 2023 (दिवाली कैलेंडर 2023): दिवाली एक त्योहार न होकर कई छोटे बड़े त्योहारों का समूह है। यह धनतेरस से शुरू होता है और इसका समापन पांचवें दिन भाई दूज के साथ होती है। यहां जानें दिवाली 2023 के पांच दिन कौन से हैं, धनतेरस कब है, छोटी दिवाली डेट 2023, नरक चतुदर्शी डेट 2023, दिवाली लक्ष्मी पूजा 2023 कब है, गोवर्धन पूजा की डेट और भाई दूज डेट 2023 इन इंडिया की जानकारी।

Diwali Festival Calendar 2023: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक पर्व न होकर त्योहारों का एक समूह है जो पूरे 5 दिनों तक चलता है। दिवाली मनाने की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2023 Date) से होती है और समापन भाई दूज पर। दिवाली (Diwali 2023) का हर दिन बेहद खास होता है। इसे सुख-समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है (Laxmi Puja 2023)। इस साल दिवाली पर्व का पहला त्योहार यानि धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा, 11 नंवबर को छोटी दिवाली, 12 को बड़ी दिवाली (Badi Diwali 2023 Date), 14 को गोवर्धन पूजा तो 15 को भाई दूज मनाई जाएगी। जानिए दिवाली कैलेंडर 2023 यहां पर।

diwali 2023

Know Dhanteras, Chhoti Diwali, Badi Diwali, Govardhan Puja And Bhai Dooj 2023 Date And Time

Dhanteras 2023 Date And Puja Muhurat (धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:26 से 07:22 तक रहेगा। जबकि खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन दोपहर 01:57 तक रहेगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, धनिये के बीज और झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

End of Feed