Aaj Ka Panchang 29 January 2024 In Hindi, Today Moonrise Time: पंचांग अनुसार 29 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके अलावा योग शोभन और अतिगण्ड, करण बव और बालव रहेगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में तो चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। राहुकाल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन माघ कृष्ण पक्ष की लंबोदर संकष्टी चतुर्थी रहेगी (Lambodara Sankashti Chaturthi 2024 Date))। जिसे सकट चौथ के नाम से जाना जाता है (Sakat Chauth Vrat 2024)। जानिए 29 जनवरी 2024 का पंचांग।
Sakat Chauth Puja Muhurat
Sakat Chauth 2024 Date And Muhurat (सकट चौथ 2024 तिथि व मुहूर्त)
इस साल सकट चौथ व्रत 29 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी की सुबह 6 बजकर 10 मिनट से होगी और समाप्ति 30 जनवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगी। सकट चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5 से 8 बजे तक रहेगा।
Sakat Chauth 2024 Moonrise Time (सकट चौथ चंद्रोदय समय)
सकट चौथ व्रत चांद के दर्शन करके खोला जाता है। इस दिन चांद निकलने का समय रात 9 बजकर 10 मिनट का है।
29 January 2024 Shubh Muhurat (29 जनवरी के शुभ मुहूर्त)
ब्रह्म मुहूर्त 05:25 ए एम से 06:18 ए एम, प्रातः सन्ध्या 05:52 ए एम से 07:11 ए एम, अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:56 पी एम, विजय मुहूर्त 02:22 पी एम से 03:05 पी एम, गोधूलि मुहूर्त 05:55 पी एम से 06:21 पी एम, सायाह्न सन्ध्या 05:57 पी एम से 07:17 पी एम, अमृत काल 11:44 ए एम से 01:32 पी एम, निशिता मुहूर्त 12:08 ए एम, जनवरी 30 से 01:00 ए एम, जनवरी 30 तक रहेगा।
