26 September 2024 Panchang: पंचांग से जानिए क्या होगा जितिया व्रत के पारण का समय, कब से कब तक रहेगा राहुकाल का समय

26 September 2024 Aaj Ka Panchang: आश्विन मास की नवमी तिथि के दिन जितिया व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर किया जाएगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग (Today Panchang)।

26 September 2024 Aaj Ka Panchang (26 सितंबर 2024 पंचांग): आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के दिन पितृ पक्ष की नवमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन जितिया व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन पुनर्वसु 11:37 नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से सायंकाल 03 बजे तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

जितिया व्रत का पारण कब होगा 2024 (Jitiya Vrat Paran Time 2024)

जितिया व्रत का पारण 26 सितंबर को सूर्योदय के बाद कभी भी कर सकते हैं। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 12 मिनट को होगा।

End of Feed