2026 में नाग पंचमी कब है, देखें डेट और शुभ मुहूर्त, जानिए सावन शुक्ल पंचमी क्यों होती है इतनी खास

2026 Nag Panchami Date: 2026 में नाग पंचमी कब है। किस दिन होगी नाग देवता की पूजा। यहां से देखें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त। साथ ही जानें कि सावन शुक्ल पंचमी का इतना महत्व क्यों माना जाता है।

2026 Nag Panchami Date: सावन के महीने के प्रमुख पर्वों में एक है नाग पंचमी, जिसे सनातन परंपरा में विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि, परिवार की रक्षा और कालसर्प दोष सहित कई तरह के कष्टों से मुक्ति की कामना की जाती है। गांवों से लेकर शहरों तक इस पर्व की अपनी अलग ही आस्था और परंपराएं देखने को मिलती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 2026 में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो यहां जानिए पूरी जानकारी।

nag panchami kab hai 2026, nag panchami

2026 में नाग पंचमी की डेट क्या रहेगी

नाग पंचमी 2026 कब है

साल 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 17 अगस्त को शाम 5 बजे के करीब तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

End of Feed