आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 20 August: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, बुध और गुरु कर्क, सूर्य सिंह और शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ माना जाता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ किया जा सकता है। श्रावण माह चल रहा है, इसलिए शिव उपासना का भी विशेष महत्व है। शिवपुराण का नियमित पाठ करें। गृहस्थ जीवन में पत्नी का सम्मान करें और संभव हो तो जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा करें। पेड़-पौधों को जल दें, सत्य बोलें और माता-पिता व बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज रुद्राभिषेक की तिथि भी है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने के कारण गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है।
12 राशियों का आज का राशिफल 20 अगस्त 2026
1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा अष्टम और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। शनि बारहवें तथा सूर्य पंचम भाव में हैं। करियर में समय-समय पर प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए धैर्य रखें और तनाव से बचें। प्रेम जीवन में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। चावल, तिल और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 01 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 60%
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश करें। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कारोबार में नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 60%
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं और कर्क राशि के गुरु छात्रों के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही किसी रुकावट के दूर होने की संभावना है। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा होगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी।
आज का उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 65%
4. कर्क राशि
कर्क राशि में गुरु स्थित हैं और राशि स्वामी चंद्रमा पंचम भाव में हैं। कारोबार के लिए शनि की स्थिति सहयोगी रह सकती है। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद प्रमोशन में देरी से निराशा हो सकती है। शुक्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में कोई सुखद बदलाव आ सकता है। रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।
आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं और मसूर का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल।
शुभ अंक: 01 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 60%
5. सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर मन बढ़ सकता है। राशि स्वामी सूर्य तृतीय भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है और कारोबार में रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। एक साथ बहुत सारे काम करने के बजाय एक समय में एक काम पर ध्यान दें।
आज का उपाय: योग और ध्यान करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
6. कन्या राशि
कन्या राशि में शुक्र स्थित हैं और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। घर-परिवार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। कई दिनों की मेहनत के बाद कारोबार में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद भी महत्वपूर्ण रहेगा।
आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ शुरू करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद।
शुभ अंक: 04 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 75%
7. तुला राशि
तुला राशि के लिए चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। शुक्र द्वादश भाव में और गुरु भाग्य भाव में हैं। कारोबार में अचानक बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। छात्रों को पढ़ाई व्यवस्थित तरीके से करनी होगी। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा और मानसिक तनाव कम करने में मदद करेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना बेहतर होगा।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 04 और 05।
भाग्य प्रतिशत: 65%
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा इसी राशि में हैं। मंगल अष्टम और राहु चतुर्थ भाव में होने से नौकरी और कारोबार में संघर्ष की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। हालांकि नौकरी में किसी पुराने डर या परेशानी का समाधान मिलने की संभावना है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में यात्रा का योग बन सकता है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न, तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 80%
9. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल सप्तम भाव में हैं और गुरु अष्टम भाव में स्थित हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। नौकरी में नए पद के लिए प्रयास करते रहें और अपने अनुभव व प्रदर्शन को बेहतर तरीके से सामने रखें। नौकरी बदलने की कोशिश में तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को करियर में नई दिशा मिल सकती है।
आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र, इत्र, शहद और जल से अभिषेक करें। मंदिर में गेहूं, मिठाई और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%
10. मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा एकादश और गुरु सप्तम भाव में शुभ स्थिति में हैं। शनि तृतीय और मंगल षष्ठम भाव में हैं। मानसिक तनाव थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन कारोबार में पहले से बेहतर ग्रोथ देखने को मिल सकती है। मेहनत और सकारात्मक सोच से आप अपने काम को सही दिशा दे पाएंगे। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 04 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 75%
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में हैं, जो मैनेजमेंट और कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। कारोबार में किसी नए अनुबंध या प्रस्ताव पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में मिल-जुलकर समस्याओं का समाधान करें। छात्रों को व्यवस्थित पढ़ाई से लाभ मिलेगा। समय प्रबंधन सही न होने पर तनाव बढ़ सकता है।
आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र और दूध अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 04 और 07।
भाग्य प्रतिशत: 75%
12. मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा नवम भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे संकेत दे रहे हैं। बुध चतुर्थ और गुरु पंचम भाव में हैं, जबकि शनि राशि में स्थित हैं। नौकरी में सकारात्मक सोच आपके प्रयासों को सही दिशा दे सकती है और आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में संतोष रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। फलों का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 75%
