18 May 2024 Panchang: इस दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रहेगा। चंद्र देव सिंह राशि में रहेंगे। तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। इस दिन सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक रवि योग रहेगा। राहुकाल सुबह के समय रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 18 May 2024
18 मई 2024 पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 May 2024)
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-वैशाख ,शुक्ल पक्ष
तिथि- दशमी 11:22am तक फिर एकादशी
दिन-शनिवार
व्रत- शनि व्रत।
सूर्योदय-05:47am
सूर्यास्त-06:55 pm
नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि- सिंह,स्वामी-सूर्य
सूर्य राशि- वृष
करण- गरज
योग- हर्षण
18 मई के शुभ मुहूर्त (18 May Shubh Muhruat)
अभिजीत-11:55am से 12:48 pm
विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:27 pm तक
गोधुली मुहूर्त-06:44 pm से 07:07 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:10 am से 05:03 am तक
अमृत काल-06:02am से 07:56 am तक
निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:44 तक
संध्या पूजन-06:52pm से 07:50pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल - प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
क्या करें-हनुमान जी की उपासना करें। मन्दिर में हनुमान की पूजा अर्चना करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है। भगवान श्री हरि के निमित्त व्रत रहें। शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। उपवास फलाहार होगा। शनि के बीज मंत्र का जप करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। आज श्री कृष्ण पूजा का विशेष महत्व है। भगवान श्री कृष्ण जी के भजन व नाम का संकीर्तन करें।
क्या न करें-शनि न्याय के कारक ग्रह हैं। किसी के साथ मन, वचन व कर्म से अन्याय मत करें।
