Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: गुजराती शादी में निभाई जाती हैं ये खास रस्में, जानें क्या होती है इनकी खासियत

Gujarati Wedding Rituals: भारत देश में अलग- अलग समुदाय और जाति के लोग रहते हैं। यहां पर हर राज्य में शादी की अलग रस्में होती है। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं गुजराती शादी के बारे में। आइए जानते हैं गुजरात की शादी के रस्मों और रिवाजों को जानें।

Gujarati Wedding Rituals: भारत देश में शादी की हर जगह पर अलग- अलग रस्में देखने को मिलती है। बिहार की शादी अलग तरीके से होती है और गुजरात की शादी की रस्मे अलग होती है। हिंदू धर्म में विवाह संस्कार को सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शादी- विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ ही किये जाएं तो अच्छा होता है। जल्द ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है। इन दोनों की शादी 12 जुलाई 2024 को हो रही है। ऐसे में आइए आज हम बात करते हैं गुजराती शादी के बारे में। गुजराती में शादी में अंतरपाट से लेकर चेरो पकरयो तक की सारी रस्में बहुत खासी मानी जाती है। यहां जानें सारी जानकारी।

Gujarati Wedding Rituals

गुजरात में शादी से की रस्में (wedding rituals in Gujarat)

चांदलो मतली रस्म

गुजराती शादी में शादी से पहले भी कुछ रस्में निभाई जाती हैं। उन्ही में से एक चांदलो मतली की रस्म है। इस रस्म में लड़की के पिता अपने भाई बंधुओं के साथ लड़के के घर जाकर शादी करने की अनुमति लेते हैं। इसके साथ ही लड़की के पिता इस रस्म में लड़के के माथे पर लाल तिलक लगाते हैं जिसे चांद कहा जाता है।

End of Feed