WBSSC Group C And D Recruitment 2025, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप सी और डी के कुल 8477 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 31 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2025 है। यहां आप WBSSC ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
WBSSC Group C And D Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल ग्रुप सी और डी के पदों पर निकली वैकेंसी
WBSSC Group C And D Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत (Application Start) - 16 सितंबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख (Application Start) - 31 अक्टूबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Fee Payment Date) - 31 अक्टूबर 2025
- एडमिट कार्ड -
- एग्जाम डेट -
WBSSC Group C And D Age Limit: आयु सीमा
पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन के ग्रुप सी व डी के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
WBSSC Group C And D Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- WBSSC की ऑफशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर WBSSC Group C & D Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
WBSSC Group C And D Selection Process Apply Online: यहां जानें चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट
- दस्तावेजों का वेरिफिकेशन
WBSSC Group C And D Recruitment 2025 Salary: सैलरी
WBSSC ग्रुप सी व डी के सैलरी की बात करें तो यहां 26,605 रुपये से लेकर 29,905 रुपये सैलरी दी जाएगी। अधिक जाकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
