UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। आदेश जारी करने के साथ ही शासन ने भर्ती की गाइडलाइन को भी मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भर्तियों के लिए एनरोलमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के तहत ये भर्तियां कांस्टेबल भर्ती की तर्ज पर होंगी। इसके लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 40 साल होगी। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास होनी चाहिए। मेरिट लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर बनेगी।
Uttar Pradesh Home Guard Vacancy
ऑनलाइन होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी होगी। बताते चलें कि भर्ती के लिए जिले के रिक्त पदों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। पंजीकरण एक जुलाई से शुरू होगा औऱ हरजिले में रिक्तियों का ब्योरा वहां के होमगार्ड जिला कमांडेंट देंगे।
इस बात का ध्यान रखें आवेदक
आवदकों के लिए ये जानना जरूरी है कि वे जिस जिले के होंगे, उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। किसी निगम या फिर निकाय से हटाए गए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। कोर्ट में अगर कोई आपराधिक मामला विचाराधीन है तो भी वो आवेदक पंजीकरण के योग्य नहीं होगा। वहीं एक से ज्यादा पति या फिर पत्नी वाले भी इस भर्ती के पात्र नहीं होगे।
भर्ती के लिए पुरुषों को दो किलोमीटर की दौड़ की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 14 मनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। वहीं 168 सेमी पुरुषों की हाइट होनी चाहिए। महिलाओं के लिए ये क्राआइटेरिया 152 सेमी रखा गया है। एनसीसी करने पर आवेदकों के लिए एक्स्ट्रा मार्क्स की सुविधा भी रखी गई है।
