UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर 14 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
UP Nursing Officer Recruitment 2024
UPUMS Nursing Officer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के कुल 535 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 200 पद, ओबीसी के 165 पद, ईडब्ल्यूएस के 50 पद, एससी के 109 पद और एसटी के 11 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
UPUMS Nursing Officer Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
How to apply for UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नर्सिंग ऑफिसर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPUMS Nursing Officer Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2360 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1416 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
