UPSC Bharti 2022: वेबसाइट upsc.gov.in पर 37 पदों के लिए करें आवेदन, जानिए लास्ट डेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Jun 7, 2023, 11:11 AM IST

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 37 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से 13 अक्टूबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। यहां पर लास्ट डेट सहित अन्य विवरण चेक कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) विशेषज्ञ ग्रेड III, अभियोजक, सहायक प्रोफेसर और पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। यह यूपीएससी भर्ती अभियान कुल 37 वैकेंसी को भरेगा, जिनमें से 28 वैकेंसी विशेषज्ञ ग्रेड III, 12 अभियोजक, 2 सहायक प्रोफेसर और 10 पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए हैं।

UPSC Job Vacancy notification 2022

UPSC Recruitment 2022

यूपीएससी भर्ती 2022: वैकेंसी डिटेल्स

स्पेशलिस्ट: 28 पद

अभियोजक: 12 पद

वेटनरी ऑफिसर: 10 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर: 2 पद

यूपीएससी भर्ती का नोटिफिकेशन: UPSC Recruitment 2022: Notification

End of Feed