UPSC CAPF Notification 2025: जारी हुआ यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

UPSC CAPF Notification 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 357 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

UPSC CAPF Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 25 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। वहीं, अभ्यर्थी 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

UPSC CAPF Notification 2025

UPSC CAPF Notification 2025

UPSC CAPF Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 357 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बीएसएफ के लिए 24 पद, सीआरपीएफ के लिए 204 पद, सीआईएसएफ के लिए 92 पद, आईटीबीपी के लिए 4 पद और एसएसबी के लिए 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

End of Feed