UPPCL Recruitment 2022: यूपी में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के 891 पदों पर भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:47 AM IST

UP Sarkari Naukri 2022, UPPCL Technician Electrical Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org 19 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी में सरकारी नौकरी के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका
  • टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के 891 पदों पर भर्ती
  • uppcl.org पर करें ऑनलाइन आवेदन

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी UPPCL Technician Electrical Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 19 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू की गई है।

UPPCL Recruitment 2022: यूपी में 10वीं पास  के लिए सरकारी नौकरी का मौका, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के 891 पदों पर भर्ती

किसके लिए कितने पद?

यूपीपीसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के 891 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 357 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 89 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 241 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 187 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 17 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27200 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed