UP Police Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आज यानी 8 नवंबर 2025 को यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डीटेल्स दर्ज करनी होगी। ये भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
UP Police Answer Key 2025
ये परीक्षा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस एसआई और अन्य पदों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रश्न पत्र और यूपी पुलिस उत्तर पुस्तिका देखने के लिए अपने पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की...
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी पुलिस डायरेक्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और क्वेश्चन पेपर की संख्या दर्ज करें
- यूपी पुलिस उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी।
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर विकल्प में गललियां मिलती हैं, तो वे उठाई गई आपत्ति की सत्यता का समर्थन करने वाले दस्तावेजों के साथ आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति विंडो 8 से 11 नवंबर, 2025 तक खुली रहेगी। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और अगर कोई हो, तो आपत्तियां प्रस्तुत करें। समय सीमा के बाद मिली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिये सभी अभ्यर्थियों को ये खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले-पहले अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।
