UP Peon Vacancy 2024: यूपी में चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Up Peon Vacancy 2024 Madhyamik Shiksha Vibhag Chaprasi Bharti: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में चपरासी की भर्ती निकली है। उम्मीदवार चपरासी के पदों पर 26 जून 2024 तक ऑनलाइन उत्तर प्रदेश रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Up Peon Vacancy 2024 Madhyamik Shiksha Vibhag Chaprasi Bharti: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में मौका है। 10वीं पास युवा यूपी में चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में चपरासी की भर्ती निकली है। उम्मीदवार चपरासी के पदों पर 26 जून 2024 तक ऑनलाइन उत्तर प्रदेश रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद एप्लिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए 26 जून से पहले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Up Peon Vacancy 2024

Up Peon Vacancy 2024

UP Peon Vacancy Apply Online: कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद सरकारी नौकरी के सेक्शन में जाएं।
  • यहां माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन लिंक पर जाएं। इसके बाद आपके सामने सहारनपुर रिक्त विवरण खुल जाएगा।
  • यहां सबसे नीचे आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी डिटेल्स भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दें। फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

End of Feed