UP Paying Guest Scheme: रोजगार के नए अवसर सृजित करने में कारगर बन रही पेइंग गेस्ट योजना

UP Paying Guest Scheme is creating Opportunities in Uttar Pradesh: योगी सरकार की 'नव्य अयोध्या' परियोजना साकार रूप लेने लगी है। इस 'नव्य अयोध्या' में आने वाले आगंतुकों के लिए उप्र पर्यटन विभाग की पेइंग गेस्ट योजना वरदान साबित हो रही है।

UP Paying Guest Scheme is creating Opportunities in Uttar Pradesh: योगी सरकार की 'नव्य अयोध्या' परियोजना साकार रूप लेने लगी है। इस 'नव्य अयोध्या' में आने वाले आगंतुकों के लिए उप्र पर्यटन विभाग की पेइंग गेस्ट योजना वरदान साबित हो रही है। यह योजना जहां प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक योगदान दे रही है, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही है। रामनगरी में इस योजना के तहत अभी तक 600 लोगों ने आवेदन किए हैं, जबकि 464 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। योजना के जरिए उप्र प्रदेश पर्यटन विभाग अवध की थाली के स्वाद के तड़के को साधु-संतों व देश-विदेश से आने वाले अतिथियों तक नई पहचान दिलाएगा। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत होम स्टे में मिलेट्स के व्यंजन परोसे जाने पर भी जोर दिया जा रहा है। यात्रियों, श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के रहने का उत्तम प्रबंध सुनिश्चित कर रही पेइंग गेस्ट योजना के जरिए रामनगरी में रोजगार के भी अवसर वृहद स्तर पर सृजित किए जा रहे हैं।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

अवध की थाली और मिलेट्स के व्यंजन परोसने पर जोर

योगी सरकार का प्रयास है कि अवध की थाली को देश-विदेश में नई पहचान मिले। अवध की थाली के जरिए यहां के मूल अनाज को वैश्विक पटल तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस थाली में मटर का निमोना, चावल, फरा, मूंग, बेसन, मसूर की दाल आदि जैसे स्वादिष्ट पकवानों का उत्तम जायका परोसा जाएगा। वहीं बाजरा, ज्वार, कोदो, रामदाना आदि मिलेट्स से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी आगंतुकों तक पहुंचें, इस बात को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

End of Feed