UP NHM Recruitment 2024: यूपी में स्पेशलिस्ट पदों पर नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

UP NHM Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर कर सकते हैं।

UP NHM Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एनएचएम यूपी स्पेशलिस्ट भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

UP NHM Recruitment 2024

UP NHM Recruitment 2024

UP NHM Specialist Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट के कुल 1056 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 423 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 105 पद, ओबीसी के लिए 285 पद, एससी के लिए 222 पद और एसटी के लिए 21 पद शामिल हैं।इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यता और विशेषज्ञता की बोली खुल लगाएंगे। इसके बाद विशेषज्ञों का एक पैनल उनका चयन करेगा।

End of Feed