UP Jal Nigam Bharti 2024 Notification Apply Online Date: यूपी सरकार में बहुत सालों के बाद जल निगम विभाग में बड़ी नौकरी आने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 145 पदों को भरा जाएगा। यूपी सरकार जल निगम भर्ती में अवर अभियंता के 145 पदों को भरा जा सकता है। इनमें अवर अभियंता सिविल के 129 पद और अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के 26 पद भरे जाएंगे।
यूपी जल निगम भर्ती 2024
यह भर्ती कराने का जिम्मा UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास है। हालांकि अभी विज्ञप्ति नहीं आई है, विज्ञप्ति आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा, कि यह विभाग शहरी व ग्रामीण किस इलाके में की जाएगी। फिलहाल, शासन स्तर पर फैसला लेते हुए प्रबंध निदेशक जल निगम को निर्देश भेज दिया गया है, जल्दी यह सब स्पष्ट हो जाएगा।
पिछले भर्ती प्रक्रिया को रोका गया था
इससे पहले सपा सरकार के दौरान जल निगम द्वारा अवर अभियंता और सहायक अभियंता के पदों पर नौकरी आई थी, लेकिन उसे समय इन भर्तियों में धांधली की शिकायत भी सामने आई थी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था। मौजूदा समय में अवर अभियंताओं की जरूरत है, इसी को देखते हुए जल निगम प्रबंधन ने इस संबंध में शासन से भर्ती की अनुमति मांगी थी।
UPSSSC का मौजूदा नोटिफिकेशन
आयोग अभी वर्तमान में 2028 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस चला रहा है, इन पर 15 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 11 मार्च 2024 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
सैलरी
अवर अभियंताओं की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। चुने गए लोगों को वेतन बैंड 9300 से 34,800 रुपये प्रतिमाह व 4200 ग्रेड पे दिया जाएगा।
