UP Gramin Bank Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बीसी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट 29 जुलाई 2025 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से 49 जनपदों में बीसी सुपरवाइजर के कुल 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयन एक साल की संविदा पर किया जाएगा।
UP Gramin Bank Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)
UP Gramin Bank Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
बीसी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि एम.एससी (आईटी), बी.ई (IT)/एमसीए (MCA)/MBA शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बीसी सुपरवाइजर पदों के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी भी आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों की आयु 30 सितंबर 2025 को 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही उनके पास कम से कम 3 साल का ग्रामीण बैंकिंग अनुभव होना अनिवार्य है। इसके लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Bank Recruitment 2025: ऑफलाइन करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थियों को बैंक सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज बैंक के प्रधान को आखिरी तारीख तक भेजना होगा। फॉर्म भेजने का पता - "महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, प्रधान कार्यालय, द्वितीय व तृतीय तल, एन.बी.सी.सी.कमर्शियल काम्प्लेक्स, वरदान खंड, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ-226010" है। ध्यान रहे कि तय समय बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
