Job Alert: यूपी आंगनवाड़ी में कई पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

UP Anganwadi recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए कई पदों पर एक साथ भर्ती निकली है। इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिकाओं की भर्तियां भी शामिल हैं। प्रतापगढ़, हापुड़, ललितपुर, अमरोहा और सीतापुर समेत कई जिलों में ये भर्ती निकाली गई है।

UP Anganwadi recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए कई पदों पर एक साथ भर्ती निकली है। इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिकाओं की भर्तियां भी शामिल हैं। प्रतापगढ़, हापुड़, ललितपुर, अमरोहा और सीतापुर समेत कई जिलों में ये भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या और सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग है। आंगनवाड़ी में बतौर सहायिका काम करने के लिए 2250 रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी। वहीं कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी दी जाती है।

UP Anganwadi Bharti 2025

UP Anganwadi Bharti 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में निकली इस भर्ती के लिए सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो 12वीं पास हों। पात्रता के लिए 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने की शर्त भी रखी गई है। भर्ती प्रक्रिया में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं, विधव और तलाकशुदा महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

End of Feed