UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69,000 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती जल्द, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। इसमें 7,952 पद कार्यकत्रियों और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 69,206 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। यह भर्ती 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UP Anganwadi Bharti 2025

UP Anganwadi Bharti 2025

कब शुरू होगी प्रक्रिया

आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। upanganwadibharti.in- इस भर्ती पोर्टल पर जिला स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी भी दी जाएगी। अभी तक आवेदन प्रारंभ नहीं हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि पोर्टल जल्द ही सक्रिय होगा और आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती में उन महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जो 12वीं पास हैं।

End of Feed