Sarkari Naukri 2024: इस राज्य में समूह ग के 1200 पदों पर नौकरी का मौका, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UKSSSC Group C Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ग के 1200 पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UKSSSC Group C Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) इस साल समूह ग के सैकड़ों पदों पर भर्ती करने जा रहा है। आयोग की ओर से अगले 6 महीने के अंदर इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (UKSSSC Group C Notification 2024) भी जारी किया जा सकता है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UKSSSC Recruitment 2024

UKSSSC Recruitment 2024

UKSSSC Group C Notification 2024: जल्द आएगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में समूह ग के कुल 1200 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें, फॉरेस्ट गार्ड के 600 पद, वन दरोगा के 84 पद, इंटरमीडिएट स्तर के कनिष्ठ सहायक के 209 पद और स्टेनो के 200 पद के अलावा छोटे छोटे विभागों के कई पद शामिल हैं। आयोग द्वारा इन पदो पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed