UKPSC Recruitment 2022: यूकेपीएससी ने निकाली साढ़े पांच सौ से ज्यादा पदों पर नौकरी, देखें क्या मांगी है योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:20 AM IST

UKPSC Recruitment 2022: क्या आप भी यूकेपीएससी भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे थे, यदि हां, तो इसे जरूर पढ़िए। यूकेपीएससी ने साढ़े पांच सौ से भी ज्यादा पदों पर आवेदन मंगाए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, यहां से जल्द आवेदन करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूकेपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • इस भर्ती के माध्यम से साढ़े पांच सौ पद भरे जाएंगे
  • आवेदन यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से किया जा सकता है।

UKPSC Recruitment 2022 Released at psc.uk.gov.in: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने बंपर भर्ती का एलान किया है। आयोग ने साढ़े पांच सौ से भी ज्यादा पदों पर आवेदन मंगाना शुरू कर दिया है। चूंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं, कुल 563 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए आवेदन लिंक psc.uk.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

PSC is inviting applications for 560 Revenue Patwari, Lekhpal posts

यूकेपीएससी भर्ती 2022

इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूकेपीएससी 563 रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इन साढ़े पांच सौ पदों में से 391 रिक्तियां राजस्व उप निरीक्षक पटवारी के पद के लिए और 172 रिक्तियां राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल के पद के लिए हैं।

क्या होनी चाहिए आयु सीमा, कैसे देखें पीडीएफ व कैसे करें अप्लाई

End of Feed