UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: ग्रेजुएशन कर बैंक में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UCO Bank Apprentice Recruitment 2025) खबर है। यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 532 पदों पर भर्ती (UCO Bank Apprentice Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूको बैंक के देशभर के विभिन्न ब्रांचों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप यूको बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए इस बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
यूको बैंक के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 532 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पदों का विभाजन कैटेगिरी वाइज किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 229 पद, ओबीसी के लिए 132, एससी के लिए 98, एसटी वर्ग के लिए 45 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 28 पद आरक्षित हैं।
UCO Bank Apprentice Qualification: यूको बैंक अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
यूको बैंक के अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UCO Bank Apprentice Age Limit: एज लिमिट
यूको बैंक के अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UCO बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण शुल्क आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यूको बैंक के इन पदों पर कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए 400 रुपये शुल्क है। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
