Supreme Court Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 107 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट मे बंपर वैकेंसी
सुप्रीम कोर्ट की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Supreme Court Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Supreme Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 30 से 45 वर्ष के बीच है। मास्टर (शॉर्टहैंड) पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 67,700 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 47,600 रुपये होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
