SSC Exam 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सेलेक्शन पोस्ट 12वीं परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस साल SSC Selection Post Exam के माध्यम से कुल 2049 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
SSC सेलेक्शन पोस्ट 12 के लिए करें अप्लाई
एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Selection Post 12th Exam के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 18 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन से पहले नीचे दिए जरूरी तारीखों का ध्यान जरूर रखें।
SSC Exam के लिए इन तारीखों का रखें ध्यान
- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 फरवरी 2024
- एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 18 मार्च 2024
- आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 19 मार्च 2024
- एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका- 22 मार्च से 24 मार्च 2024 तक
- कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा की तारीख- 6 मई से 8 मई 2024 तक
SSC Selection Post 12 के लिए कैसे करें अप्लाई
स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notice के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद SSC Selection Post XII Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4: अगले पेज पर OTR Registration की डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 6: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SSC Selection Post 12th Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
SSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सेलेक्शन पोस्ट में 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2049 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1028 पद, EWS वर्ग के लिए 186 पद और OBC वर्ग में 456 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा एससी के लिए 255 पदों और एसटी के लिए 124 पदों पर भर्तियां होंगी।
