Delhi Police CAPF SI Vacancy: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

ssc cpo notification out: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कुल 3073 पदों के लिए दिल्ली पुलिस और CAPFs (CPO) में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं। जानें कब है आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख...

Delhi Police CAPF SI Vacancy: पुलिस या फिर पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPFs (CPO) में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती कुल 3073 पदों पर निकाली गई है। आवेदन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है और लाखों उम्मीदवारों की नजरें अब एग्जाम पर टिकी हुई हैं।

Delhi Police CAPF SI Vacancy

Delhi Police CAPF SI Vacancy (iStock)

Delhi Police CAPF SI Apply Last Date: आवेदन की आखिरी तारीख

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की तरफ से इस बार 3073 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें से कुछ पद दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद के लिए हैं और बाकी CAPFs (BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB) में सब इंस्पेक्टर पद के लिए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2025 रखी गई है। वहीं फीस भरने की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर 2025 है। परीक्षा की बात करें तो ये इसी साल 2025 में नवंबर-दिसंबर के महीने में कराए जा सकते हैं। अगर आपने इस भर्ती का फॉर्म अभी तक नहीं भरा है तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed