SSC CGL 2025 Apply Online Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 9 जून, 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार अब 4 जुलाई, 2025 तक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को (SSC CGL 2025 Apply Online) ssc.gov.in पर जाने की जरूरत है।
एसएससी सीजीएल 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं
SSC CGL 2025 Exam Date
SSC CGL 2025 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जानी है। । आवेदन प्रक्रिया में एक बार पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल है।
SSC CGL 2025 Fee
उम्मीदवारों को प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आयोग ने दो सुधार विंडो की भी अनुमति दी है। अभ्यर्थी एक बार 200 रुपये का भुगतान करके तथा दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करके फॉर्म को संपादित कर सकते हैं।
SSC CGL 2025 How to Apply
SSC CGL 2025 Apply Online करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- "नया उपयोगकर्ता? अभी पंजीकरण करें" लिंक पर क्लिक करें
- व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, संपर्क नंबर, राष्ट्रीयता, शिक्षा और पता भरें
- एक बार की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें
- विस्तृत आवेदन पत्र भरें
- अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें
- सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें, फीस जमा करें, और प्रिंट का फॉर्म ले लें।
SSC CGL 2025 Imp Date
| पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 9 जून, 2025 |
| पंजीकरण समाप्ति तिथि | 4 जुलाई, 2025 |
| परीक्षा तिथिया | 13 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 |
