SCL Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SCL Assistant Recruitment 2025) हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट के 25 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SCL Assistant Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 27 जनवरी को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2025 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 है। परीक्षा मार्च 2025 में संभावित है। यहां आप एससीएल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SCL Assistant Recruitment 2025: सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी में असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी
SCL Assistant Recruitment 2025: एससीएल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन
सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज अनिवार्य है। किसी शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थान/सरकारी कार्यालय में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
SCL Assistant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scl.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SCL Assistant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
SCL Assistant Vacancy: आवेदन शुल्क
एससीएल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शपल्क 800 रुपये है। साथ ही 18% जीएसटी के साथ 944 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि महिला वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क दिव्यांगजन व्यक्ति के लिए पंजीकरण शुल 400 + 18% जीएसटी के साथ 472 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
SCL Assistant Vacancy 2025: कितनी मिलेगी सैलरी
एससीएल असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सहायक के पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के स्तर-4 के तहत 25500-81100 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित के आधार पर महंगाई भत्ता, मकान का किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता का भुगतान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
