SCI Junior Court Attendant Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SCI Junior Court Attendant Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 23 अगस्त 2024 को लिंक एक्टिटव कर (SCI Junior Court Attendant Vacancy) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2024 है। यहां आप सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान (SCI Junior Court Attendant Bharti) सकते हैं।
SCI Junior Attendant Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर अटेंडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी
SCI Junior Court Attendant Recruitment: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए क्वालिफिकेशन
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही एक साल का कुकिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा 3 साल का कुकिंग में अनुभव होना चाहिए।SCI Junior Court Attendant Vacancy: आयु सीमा
एससीआई के जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।SCI Junior Court Attendant Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले SCI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SCI Junior Court Attendant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म डाउलोड कर लें या फिर एक छायाप्रति निकाल लें।
