SBI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SBI Recruitment 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर के विभिन्न ब्रांचों में ट्रेड फाइनेंस अधिकारियों के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SBI Trade Finance Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एसबीआई ट्रेड फाइनेंस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
SBI Recruitment 2024: एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी
SBI Trade Finance Vacancy: एसबीआई ट्रेड फाइनेंस क्वालिफिकेशन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट या आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी कि न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।SBI Trade Finance Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारियों की भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब अप्लाई करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकर कर लिया जाएगा।
- नीचे सेव पर क्लक कर भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
